सम्बंधित जानकारी
- शादी के 6 महीने बाद ही नेहा धूपिया बन गई थीं मां, अब दूसरे बच्चे को देने वाली हैं जन्म
- आयुष्मान खुराना ने शुरू की 'डॉक्टर जी' की शूटिंग, सामने आया एक्टर का फर्स्ट लुक
- एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान को लेकर सोमी अली बोलीं- उनके टच में न रहना सेहत के लिए अच्छा
- भूमि पेडनेकर के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने शेयर की खास तस्वीर, बोले- तुम भी समझदार हो रही हो
- संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' से बाहर हुए रणबीर कपूर!
आधी रात को बीच सड़क पर खराब हुई मीका सिंह की कार, मदद करने पहुंच गए सैकड़ों फैंस
सिंगर मीका सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मीका सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा 17 जुलाई की आधी रात को देखने को मिला, जब उनकी गाड़ी बीच सड़क पर बंद हो गई।
दरअसल, मीका सिंह आधी रात को आकांक्षा पुरी के साथ राहुल वैद्य की संगीत सेरेमनी से घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज बारिश की वजह से उनकी गाड़ी बीच सड़क पर खराब हो गई। जब वहां मौजूद लोगों को इस बार में पता चला तो सैकड़ों की संख्या में मीका के फैंस वहां मदद के लिए पहुंच गए।
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मीका अपनी कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उनकी कार के आस-पास सैकड़ों लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में मीका कहते नजर आ रहे हैं, वहां हमारी खराब हो गई लेकिन देखों कितने लोग आ गए हेल्प करने। कम से कम 200 लोग है हेल्प करने के लिए।
बता दें कि मीका सिंह गानों के साथ-साथ अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में मीका सिंह केआरके के साथ चल रहे विवाद की वजह से सुर्खियों में थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए केआरके पर जमकर निशाना साधा था।
