sundarkand

इस वजह से मनोज बाजपेयी के मन में आने लगा था आत्महत्या करने का ख्याल

Updated: गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (18:40 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई सितारे अब डिप्रेशन को लेकर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। हाल ही में नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपने स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में सामने आई परेशानियों को लेकर खुलकर अपनी बात की, और बताया कि एक समय ऐसा भी था जब वह आत्महत्या करने के बारे में सोच रहे थे।

 
मनोज बाजपेयी के मन में आत्महत्या का ख्याल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में तीन बार रिजेक्ट होने के बाद आना शुरू हुए थे। इस दौरान एक्टर की मदद उनके दोस्तों ने की थी। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे नाम के इंस्टाग्राम पेज पर मनोज बाजपेयी ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है।

ALSO READ: बॉयफ्रेंड की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला, बोलीं- मैं तुम्हारे बिना अधूरी हूं
 
मनोज बाजपेयी ने कहा कि 9 साल की उम्र में मुझे एहसास हो गया था कि एक्टिंग ही मेरी मंजिल है। 17 साल की उम्र में मै दिल्ली यूनिवर्सिटी चला गया। वह पढ़ाई के साथ थियटर भी करने लगे। मैं एक आउटसाइडर था जो फिट होने की कोशिश कर रहा था तो मैंने अपने आपको इंग्लिश और हिंदी सिखाना शुरू किया।
 
मनोज ने कहा, मैंने फिर एनएसडी में अप्लाई किया लेकिन मैं तीन बार रिजेक्ट हुआ। मैं आत्महत्या करने के काफी पहुंच गया था। यही कारण है कि मेरे दोस्त मेरे पास सोते थे और मुझे अकेला नहीं छोड़ते थे। दोस्तों ने उनका काफी साथ दिया। उस साल मैं एक चाय की दुकान पर था जब तिग्मांशु अपने खटारा से स्कूटर पर मुझे देखने आया था। शेखर कपूर मुझे बैंडिट क्वीन में कास्ट करना चाहते थे। तो मुझे लगा मैं रेडी हूं और मुंबई आ गया। शुरूआत में बहुत मुश्किल होती थी।
 
जब वह मुंबई आए तो ऑडिशन के दौरान असिस्टेंट डायरेक्टर ने उनकी तस्वीरें फाड़ दी थीं और 3 प्रॉजेक्ट्स उनके हाथ से निकल गए थे। मनोज बताते हैं कि वह 'आइडियल हीरो' फेस में फिट नहीं बैठते थे इसलिए लोगों को लगा कि वह बड़े पर्दे पर कभी काम नहीं कर पाएंगे।
 
मनोज ने बताया, मेरे काम को पहचाना गया और मुझे कुछ समय बाद सत्या में काम करने का मौका मिला। इसके बाद अवॉर्ड्स मिले। मैंने अपना पहला घर खरीदा और मुझे एहसास हो गया था कि मैं यहां रूक सकता हूं। 67 फिल्मों के बाद भी मैं टिका हुआ हूं। जब आप अपने सपनों को हकीकत में बदलने की कोशिश करते हैं तो मुश्किलें मायने नहीं रखते हैं सिर्फ 9 साल के उस बिहारी बच्चे का विश्वास मायने रखता है।
 
बता दें कि मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा जगत के सशक्त अभिनेता माने जाते है। उन्होंने अपने दमदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बॉलीवुड में सत्या, अलीगढ, राजनीति, सत्याग्रह, गैंग्स ऑफ वासेपुर समेत कई फिल्मों में एक्टर ने अपनी अदाकारी से सबका दिल जीता है।
 

Show comments

'बिग बॉस' के 20 साल: घर के हर राज से वाकिफ सलमान खान, जानिए क्यों 'वीकेंड का वार' उनके बिना लगता है अधूरा

व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी में मौनी रॉय ने ढाया कहर, बोल्ड अंदाज के साथ दिखी देसी नजाकत

विजय सेतुपति की 'महाराजा' रचने जा रही इतिहास, हॉलीवुड में रीमेक होने वाली पहली तमिल फिल्म बनी

विजय वर्मा ने शुरू की 'मटका किंग' सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप्ट की पहली झलक

Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख