suvichar

इस वर्ष के अंत तक मनीषा कोइराला बन जाएंगी मां

Updated: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (14:47 IST)
शादी टूटने के बाद मनीषा कोइराला कैंसर से जूझीं और सफलतापूर्वक उन्होंने इस खतरनाक बीमारी का डट कर मुकाबला किया। अब वे फिल्मों में वापसी कर रही हैं। संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म में वे संजय दत्त की मां नरगिस दत्त का किरदार निभा रही हैं। मनीषा के अनुसार नरगिस का किरदार निभाना उनके लिए गौरव की बात है। 
परदे पर मां की भूमिका निभाने जा रहीं मनीषा अब रियल लाइफ में भी मां बनने जा रही हैं। मनीषा के अनुसार इस दिसम्बर में उन्हें कैंसर से ठीक होने पर पूरे पांच वर्ष हो जाएंगे और यदि सब कुछ सही रहा तो वे एक लड़की गोद लेंगी। वे लड़की का पैरेंट बन कर उसके साथ अपनी जिंदगी के अनुभव साझा करना चाहती हैं। जीवन की पाठशाला में सीखे हुए पाठ उनकी गोद ली हुई बेटी के काम आएंगे। 
 
मनीषा ने 2010 में सम्राट दहल नामक नेपाली व्यवसायी से विवाह किया था। शादी ने मनीषा के जीवन में भूचाल ला दिया और 2012 में उन्होंने शादी तोड़ कर तलाक ले लिया। इसके बाद उन्हें पता चला कि वे कैंसर जैसी बीमारी से ग्रस्त हैं। उनका लंबा इलाज चला और अब वे स्वस्थ हैं। मनीषा अब फिल्मों में अपनी वापसी को लेकर उत्साहित हैं। 

Show comments

सलमान खान खाना खाते हुए क्यों लगवा रहे थे सिर में इंजेक्शन? शैलेंद्र सिंह ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

The Traitors Season 2: करण जौहर के शो में 21 सेलिब्रिटी खिलाड़ियों का खुलासा, मल्लिका शेरावत से मुनव्वर फारुकी तक नाम शामिल

'रामायणम्' का ट्रेलर देख प्रभावित हुए रामानंद सागर के पोते शिव सागर, साई पल्लवी और यश की तारीफ में कही ये बात

'शकुंतला देवी' के 6 साल: जब विद्या बालन ने एक ही किरदार में प्रतिभा के साथ मां और उसकी भावनाओं को निभाया खूबसूरती से

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए कार्तिक आर्यन, दान किए 1 करोड़ रुपए

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख