Daily Horoscope
✕

साउथ एक्टर बैजू संतोष ने शराब के नशे में चलाई गाड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (12:10 IST)
मलयालम फिल्म अभिनेता बैजू संतोष को पुलिस ने शराब के नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
 
दोपाहिया वाहन को टक्कर मारने की घटना तिरुवनंतपुरम के म्यूजियम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौडियार-वेल्लायामबालम रोड पर रात 11.45 बजे घटी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैजू को हिरासत में लेकर सोमवार रात साढ़े 12 बजे उनकी गिरफ्तारी दर्ज कर ली।
 
अभिनेता पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 (सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही से वाहन चलाना) के तहत आरोप लगाए गए हैं।
 
बाद में बैजू को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। स्कूटर सवार को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। उसने पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं कराई।

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख