Daily Horoscope
✕

लगान फिल्म में काम करने वाले एक्टर श्रीवल्लभ व्यास का निधन

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (12:52 IST)
Photo : Twitter
अपने अलग किरदार और दमदार एक्टिंग के लिए जाने वाले एक्टर श्रीवल्लभ व्यास का रविवार 7 जनवरी 2018 की सुबह 9.30 बजे निधन हो गया। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बड़े दुख की खबर है। इंडस्ट्री ने एक उम्दा कलाकार को खोया है। इस  खबर पर कई लोगों ने दुख प्रकट किया। 
 
2008 में श्रीवल्लभ गुजरात में अपने होटल के कमरे में गिर गए थे जिसके बाद से उनकी स्थिति बिगड़ गई और वे इलाज के लिए जयपुर शिफ्ट हो गए थे। उनके इलाज के दौरान आमिर खान, अक्षय कुमार और इरफान जैसे कलाकारों ने उनकी आर्थिक तौर पर मदद भी की थी। 
 
टीवी और बॉलीवुड एक्टर और श्रीवल्लभ व्यास के मित्र दया शंकर पांडे ने बताया कि व्यास बहुत अच्छे कलाकार थे और उन्हें उनके काम के लिए बहुत याद किया जाएगा। उन्हें सिंगिंग और लेखन में भी दिलचस्पी थी। लेकिन ज़िंदगी ने उनका साथ छोड़  दिया। 
 
श्रीवल्लभ व्यास कई बड़ी फिल्मों में कई तरह के किरदार निभा चुके हैं। लगान, सरफरोश, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, दिल बोले हड़िप्पा जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है। उनके परिवार में पत्नी शोभा व्यास और दो बेटियां हैं। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख