dharma sangrah
✕

16 साल के संगीत निर्देशक कुशाग्र माहेश्वरी का गाना 'आंतरिक सैर'‍ रिलीज

Updated: सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (13:54 IST)
कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में दुश्वारियों की कहानियों के बीच सकारात्मक सृजन की खबरे कमाल ही लगती है। इंदौर में यह कमाल किया है, कुशाग्र माहेश्वरी ने, जो केवल 16 वर्ष के संगीतकार है। कोरोना काल के मुश्किल समय मे कक्षा 12 के छात्र कुशाग्र ने सृजन को अपनी प्रेरणा बनाया।

 
कुशाग्र के संगीत निर्देशन में तैयार गीत 'आंतरिक सैर' आज देश के सभी बड़े संगीत प्लेटफॉर्म्स पर जारी हुआ है। संभवतः यह एक बिरला मौका है जब इंदौर के किसी स्कूली छात्र के संगीत निर्देशन में कोई गाना इतने बड़े पैमाने पर जारी हो रहा है।

ALSO READ: रेखा से हुई रिया चक्रवर्ती की तुलना, पति की खुदकुशी के बाद एक्ट्रेस को बना दिया गया था ‘नेशनल वैम्प’
 
बचपन से ही संगीत के शौकीन कुशाग्र कई वाद्य यंत्र बजाना जानते हैं संगीत की दुनिया में उन्होंने अपना नाम 'क्यूजिक' रखा है जो कुशाग्र और म्यूजिक का मिश्रण है। कुशाग्र अपनी स्कूल की पढ़ाई के साथ संगीत निर्माण का आधुनिक प्रशिक्षण भी ले रहे हैं।
 
इस गाने के बारे में कुशाग्र कहते है, घरबन्दी के समय से उपज रही निराशा के बीच तैयार यह धुन मन को सकारात्मक विचारों की आंतरिक सैर पर ले जाती है। इसीलिए इसे नाम भी 'आंतरिक सैर' ही दिया गया है।
 
इस गाने को मुंबई के गायक श्रवण मंत्री ने गाया है। कुशाग्र के सामने मुंबई के गायक से इंदौर में बैठकर गाना रिकॉर्ड करवाने की चुनौती भी थी, जिसे वीडियो कॉलिंग के सहारे हल किया गया। इतनी छोटी उम्र में संगीत के प्रति अपनी लगन से कुशाग्र ने साबित किया है कि संगीत, सृजन और सकारात्मकता को कोई भी मुश्किल रोक नही सकती।
Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख