shradh paksha
✕

हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर रामसे ब्रदर्स के कुमार रामसे का निधन

Updated: गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (12:23 IST)
Photo - Twitter
फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक कई बुरी खबर सामने आ रही है। दिलीप कुमार के निधन के बाद विधु विनोद चोपड़ा के भाई के निधन की भी खबर सामने आई। अब 80 और 90 के दशक में कई हॉरर फिल्मों का निर्माण करने वाले रामसे ब्रदर्स में से एक कुमार रामसे का निधन हो गया है। 

 
खबरों के अनुसार कुमार रामसे का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। वह 85 साल के थे। कुमार रामसे सात भाईयों में सबसे बड़े थे। इससे पहले 2019 में रामसे ब्रदर्स में से एक श्याम रामसे का 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। 
 
कुमार रामसे के बड़े बेटे गोपाल ने बताया कि उनके पिता ने हीरानंदानी में अपने आवास में अंतिम सांस ली। आज सुबह साढ़े पांच बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। वह बहुत शांति से चले गए। कुमार के परिवार में उनकी पत्नी शीला और तीन बेटे राज, गोपाल और सुनील हैं।
 
रामसे ब्रदर्स बैनर के तले 25 से भी ज्यादा फिल्में बनी और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की। उनकी फिल्मों को B बिग्रेड के तौर पर गिना जाता था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल कर देती थी।
 

Show comments

इनकम टैक्स की छापेमारी से जुड़ी रिपोर्ट्स पर रकुल प्रीत सिंह ने उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं

'हनुमान अंश' की सफलता के बाद कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल चतुर्वेदी ने भक्तों से की खास अपील

'स्मित मच्छार के लिए भी दो शब्द बोलिए', नसीरुद्दीन शाह पर भड़के पीयूष मिश्रा, पूछे 3 तीखे सवाल

दिलजीत दोसांझ ने किया 'ऑरा इंडिया टूर 2026' का ऐलान, इन 7 शहरों में करेंगे लाइव परफॉर्म

'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख प्राइज मनी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख