Hanuman Chalisa
✕

कृष 4 को लेकर राकेश रोशन का खुलासा

Updated: गुरुवार, 3 नवंबर 2016 (12:29 IST)
‘कृष 4’ पर काम शुरू करने वाले फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने कहा है कि फिल्म में ढेर सारे एक्शन दृश्य और वीएफएक्स देखने को मिलेगा। रोशन सुपरहीरो पर आधारित सुपरहिट ‘कृष’ श्रृंखला की आने वाली फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया, ‘‘हम अगले साल अप्रैल या मई में शूटिंग शुरू करेंगे.. या 2018 में हो सकता है। यह एक बड़ी परियोजना है। हमें वीएफएक्स पर काम करने की जरूरत है और हमारा बजट बहुत ज्यादा है, लेकिन इसे दर्शकों के लिए काफी आकर्षक बनाया जाएगा।’’ 
 
रोशन ने बताया, ‘‘फिल्म के लिए हम अंतरराष्ट्रीय एक्शन निर्देशक को लेंगे। हम एक्शन और वीएफएक्स को उंचाई देना चाहते हैं।’’ रितिक ने सुपरहीरो श्रृंखला पर आधारित ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’और ‘कृष 3’ फिल्म में काम किया था।
 
रोशन अपनी आने वाली फिल्म ‘काबिल’ को लेकर उत्साहित हैं। इसमें रितिक नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है और यह अगले साल 26 जनवरी को प्रदर्शित होगी।(भाषा)

Show comments

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

धर्मेन्द्र को गए एक साल, फिर भी सोशल मीडिया पर जिंदा हैं 'गरम धरम', एक कसक जो आज भी बाकी है

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख