ramcharitmanas
✕

कृति खरबंदा आईं मलेरिया की चपेट में, बोलीं- जल्द ही ठीक हो जाऊंगी

Updated: शनिवार, 7 नवंबर 2020 (14:25 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा इन दिनों एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स पर साइन कर रही हैं। इसी बीच अब खबर आई है कि कृति को मलेरिया हो गया है। जिसकी वजह से अब कुछ दिनों के लिए उनकी अगली फिल्म की शूटिंग भी रुक गई है। कृति ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैंस को मलेरिया होने की जानकारी दी है।

 
कृति खरबंदा ने यह भी बताया कि अब उनके स्वास्थ्य में सुधार होने लगा है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, 'हाय! यह मेरा मलेरिया वाला चेहरा है। यह बीमारी ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी, क्योंकि मुझे अपने काम पर लौटना है।' 
 
उन्होंने आगे लिखा, जो लोग मेरे लिए परेशान हैं उन्हें मैं बताना चाहती हूं कि आज मैं बेहतर महसूस कर रही हूं और उम्मीद है कि कल मैं और बेहतर हो जाऊंगी। इस साल ने मुझे धैर्य रखना और खुद से प्यार करना सिखाया है। आप लोगों को सभी अपडेट्स मिलती रहेगी आपके प्यार के लिए धन्यवाद।
 
बता दें कि कृति अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। कृति पिछले काफी वक्त से पुलकित सम्राट के साथ रिलेशनशिप में हैं। वह सोशल मीडिया पर भी पुलकित के साथ कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। 
 
कृति खरबंदा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में फिल्म 'तैश' में नजर आई थीं। फिलहाल वह देवांशु सिंह के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म '14 फेरे' को लेकर चर्चा मे हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी भी अहम किरदार में दिखेंगे।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख