suvichar
✕

कभी विलेन के रूप में बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, आज कॉमेडी के बादशाह हैं राजपाल यादव

Updated: रविवार, 16 मार्च 2025 (11:28 IST)
बॉलीवुड फिल्मों में अपने कॉमेडी किरदारों से अलग पहचान बनाने वाले राजपाल यादव 16 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। राजपाल यादव का जन्म 1971 में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हुआ था। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए राजपाल ने कड़ा संघर्ष किया। राजपाल यादव बचपन से ही एक एक्टर बनना चाहते थे। हालांकि परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए वह पढ़ाई खत्म होने के बाद टेलरिंग का काम करने लगे। 

 
इसके बाद राजपाल यादव एक नाटक थियेटर से जुड़े और फिर थियेटर ट्रेनिंग लेने के लिए लखनऊ चले गए। यहां उन्होंने 2 साल तक ट्रेंनिग ली। साल 1994 से 1997 तक राजपाल यादव दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में रहे। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया कि एक समय पर उनके पास बस का किराया देने तक के पैसे नहीं होते थे. ऐसे समय में उनके दोस्तों ने उनकी मदद की।
 
राजपाल यादव ने साल 1999 में फिल्म 'दिल क्या करे' से अपने करियर की शुरुआत की। राजपाल यादव को शुरुआती दौर में फिल्मों में छोटे-छोटे रोल मिले। इसके बाद 2000 में उनके हाथ रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'जंगल' लगी। इस फिल्म में राजपाल यादव विलेन के रोल में नजर आए थे। 
 
इसके बाद राजपाल यादव कंपनी, हम किसी से कम नहीं, हंगामा, मुझसे शादी करोगी, अपना सपना मनी मनी, फिर हेराफेरी, चुप चुपके जैसी कई फिल्मों में नजर आए। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। राजपाल यादव ने अपने शानदार अभिनय की वजह से फिल्मफेयर समेत कई अवॉर्ड जीते हैं। 
 
राजपाल यादव की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादी की है। एक्टर की पहली शादी लखीमपुर की रहने वाली करुणा यादव से हुई थी, लेकिन बीमारी के चलते उनका देहांत हो गया। इसके बाद राजपाल यादव को कनाडा की रहने वाली राधा यादव से प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने साल 2003 में शादी रचा ली। राजपाल यादव की तीन बेटियां हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख