Daily Horoscope
✕

मलाइका अरोरा का दीवाना था यह इंडियन क्रिकेटर

Updated: शनिवार, 5 जनवरी 2019 (11:56 IST)
करण जौहर के टीवी शो 'कॉफी विद करण' में सेलिब्रिटीज़ नजर आते हैं। इसे करण का जादुई असर ही कहा जाना चाहिए कि वे सेलिब्रिटीज़ से कई दिल की बातें उगलवा लेते हैं। अक्सर इस शो में कई बार सेलिब्रिटीज़ ने ऐसी बातें बताई हैं कि दुनिया दंग रह गई। विवादों का भी जन्म हुआ। 
 
अक्सर इस शो में फिल्म इंडस्ट्री के सितारे ही नजर आते हैं, लेकिन एक एपिसोड में क्रिकेटर्स हार्दिक पंड्या और केएल राहुल भी नजर आने वाले हैं। इसमें दोनों ने खुल कर प्यार और क्रश की बातें की हैं। 



 
राहुल से सेलिब्रिटी क्रश की बात की गई तो वे पहले टालते रहे, लेकिन करण ने भी हार नहीं मानी और बात बाहर निकलवा ही ली। राहुल ने बताया कि मलाइका अरोरा के वे दीवाने थे। मलाइका उनका 'क्रश' थी, लेकिन उनकी दीवानगी उस दिन दूर हो गई जब शो के एक एपिसोड में करण ने अर्जुन और मलाइका के रिलेशनशिप को लेकर बातें की। 


 
अर्जुन के साथ रोमांस! 
वैसे मलाइका का जादू कई लोगों पर चला है। इस उम्र में भी उनका फिगर और आकर्षण देखते ही बनता है। कई युवा उन पर जान छिड़कते हैं। इन दिनों मलाइका और अर्जुन कपूर की नजदीकियां सुर्खियों में है। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। हालांकि उन्होंने इस बात को कभी स्वीकारा नहीं है, लेकिन जिस तरह से हाथ में हाथ डाले वे नजर आते हैं उससे सब कुछ बयां हो जाता है। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख