dharma sangrah
✕

केजीएफ चैप्टर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: तोड़ सकती है सारे फिल्मों के रिकॉर्ड्स

Updated: शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (12:51 IST)
केजीएफ चैप्टर 2 की जिस तरह से एडवांस बुकिंग हुई थी, उसके आधार पर ही लग रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आ सकती है और वैसा ही हुआ। 14 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड्स बना डाले और सिलसिला दूसरे दिन भी चलता रहा। जिस तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है उससे दंगल और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स टूट सकते हैं। 
हिंदी फिल्मों में सर्वाधिक बॉक्स कलेक्शन करने का रिकॉर्ड 'दंगल' के नाम है, जबकि सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड डब फिल्म बाहुबली 2 के नाम है। जिस तरह से केजीएफ 2 का प्रदर्शन है ये रिकॉर्ड्स खतरे में हैं। 
 
केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 46.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दो दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दो दिन में कुल कलेक्शन 100.74 करोड़ रुपये हो गया है। 
पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन का कीर्तिमान केजीएफ 2 के नाम 
गौरतलब है कि पहले दिन केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने 53.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह ओपनिंग डे का रिकॉर्ड है। केजीएफ 2 ने वॉर (51.60 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ा है। 
एक ही दिन में केजीएफ के लाइफ टाइम कलेक्शन से निकली आगे 
केजीएफ 1 के हिंदी वर्जन का लाइफ टाइम कलेक्शन 44.09 करोड़ रुपये था। केजीएफ 2 के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इससे ज्यादा हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख