शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. katrina kaif washes dishes during quaratine arjun kapoor says kantabai 2 0
Written By
Last Modified: बुधवार, 25 मार्च 2020 (18:05 IST)

कैटरीना कैफ ने बर्तन साफ करते हुए वीडियो किया शेयर, अर्जुन कपूर ने कहा 'कांताबेन 2.0'

कैटरीना कैफ ने बर्तन साफ करते हुए वीडियो किया शेयर, अर्जुन कपूर ने कहा 'कांताबेन 2.0' - katrina kaif washes dishes during quaratine arjun kapoor says kantabai 2 0
कोरोना वायरस के कहर के चलते बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने खुद को क्वारनटीन में कर लिया है। अपने क्वारनटीन टाइम को स्पेंड करने के लिए बॉलीवुड सितारे वो काम भी कर रहे हैं जो शायद उन्होंने लंबे समय नहीं किए हैं। इसी कड़ी में कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

 
इस वीडियो में कैटरीना कैफ बर्तन धोती नजर आ रही हैं। वह बर्तन धोते हुए लोगों को भी टिप्स दे रही हैं कि किस तरीके से जल्दी और अच्छे तरीके से बर्तन धोए जा सकते हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
कैटरीना के इस वीडियो पर अर्जुन कपूर ने भी मजेदार कमेंट किया है। अर्जुन ने कैटरीना को 'कांताबाई 2.0' कह दिया है। इतना ही नहीं, अर्जुन ने कैटरीना को अपने घर में भी काम करने के लिए न्‍योता दिया है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार सलमान खान के साथ 'भारत' में नजर आई थीं। कैटरीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।
ये भी पढ़ें
कोरोना वायरस : दिलीप कुमार ने 21 दिन के लॉकडाउन का किया समर्थन, फैंस से की ये अपील