ramcharitmanas
✕

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियां देखने राजस्थान पहुंची टीम, मेहमानों के लिए बुक की गाड़ियां!

Updated: शनिवार, 13 नवंबर 2021 (16:56 IST)
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। भले ही दोनों की शादी की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हो, लेकिन उनकी शादी के वेन्यू से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

 
बताया जा रहा है कि कैटरीना और विक्की की शादी इस साल दिसंबर में जयपुर स्थित सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस लग्जरी होटल में होगी। 7 से 13 दिसंबर तक के लिए इस होटल को बुक करवा लिया गया है। 
 
खबरों के अनुसार होटल द्वारा की गई व्यवस्थाओं को देखने के लिए विक्की और कैटरीना की टीम राजस्थान पहुंची है। टीम दूल्हे की एंट्री, मेहंदी फंक्शन के अरेंजमेंट पर फैसला लेगी। अलग-अलग कंपनियों को बहुत से आयोजनों के लिए काम पर रखा जा रहा है। 
 
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों फिल्म इंडस्ट्री से अपने दोस्तों और सहयोगियों को भी आमंत्रित करेंगे। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।
 
कैटरीना और‍ विक्की की टीम ने मेहमानों के के लिए एडवांस में गाड़ियां भी बुक कर ली है। मेहमानों को एयरपोर्ट से होटल तक पिक-अप और ड्रॉप के लिए और शादी के आसपास अन्य फंक्शंस के लिए एक साथ कई गाड़ियों की बुकिंग की गई है।
 

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख