suvichar
✕

तीसरी बार प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर करीना कपूर का जवाब, बोलीं- मैं कोई मशीन हूं?

Updated: रविवार, 31 जुलाई 2022 (11:46 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर बीते दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में वेकेशन एंजॉय करने पहुंची थीं। इस दौरान करीना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस तस्वीर को देख फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि एक्ट्रेस तीसरी बार प्रेग्नेंट हो सकती हैं। 

 
करीना ने तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खफवाहों का मजेदार अंदाज में जवाब दिया था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट लिखा था, 'यह पास्ता और वाइन है दोस्तों... शांत हो जाओ... मैं गर्भवती नहीं हूं... उफ्फ.... सैफ का कहना है कि, उन्होंने पहले ही हमारे देश की आबादी में बहुत अधिक योगदान दिया है... एंजॉय करें... करीना कपूर खान।'
 
वहीं हाल ही में 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत के दौरान करीना से वायरल हुई उस तस्वीर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उस तस्वीर को एडिट किया गया था। अपने पेट को देखकर मुझे ऐसा लगा, जैसे 'ओह माय गॉड, क्या ऐसा है? या शायद यह शराब और पास्ता है, मुझे नहीं पता।
 
उन्होंने कहा, मैं 40 दिनों की छुट्टी पर थी। मुझे नहीं पता, मैंने कितने पिज्जा खाए थे, इसकी गिनती खो गई। बस इतना ही, मुझे इसे अपने स्ट्रगल में लेना पड़ा और कहना पड़ा 'चिल, इट्स ओके, हम भी इंसान हैं।' लोग कह रहे थे कि 'क्या वह गर्भवती है? क्या उसे एक और बच्चा हो रहा है?' क्या मैं कोई मशीन हूं? चॉइस मुझ पर छोड़ दो ना।
 
बता दें कि करीना और सैफ दो बच्चों के माता-पिता है। करीना ने साल 2016 में बेटे तैमूर को जन्म दिया था। इसके बाद साल 2021 में एक और बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम जेह रखा गया है। 
 

Show comments

क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? मुंबई में विराट संग कीर्तन में दिखीं तो शुरू हुईं अटकलें

'ऐ दिल है मुश्किल' के 10 साल: करण जौहर बोले– फिल्म में कमियां थीं, लेकिन आज भी इसे ऐसे ही बनाता

'Shaque' की सक्सेस पार्टी में कैटफाइट या गलतफहमी? परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

रकुल प्रीत सिंह की मस्टर्ड येलो साड़ी ने लूटी महफिल, रॉयल ब्लाउज और गोल्ड झुमकों में दिखीं अप्सरा

‘रामायण’ के म्यूजिक पर एआर रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख