dharma sangrah

करण जौहर बने दो बच्चों के पिता

Updated: रविवार, 5 मार्च 2017 (22:17 IST)
मुंबई। अभिनेताओं शाहरुख खान और आमिर खान के बाद करण जौहर बॉलीवुड की ताजा शख्सियत हैं जो सरोगेसी की मदद से अभिभावक बने हैं। फिल्मकार करण जौहर सरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बने हैं। उनके दो बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है। अभिभावक बनने के बाद करण जौहर ने अपनी खुशी भी व्यक्त की।
करण जौहर ने एक बयान में इस जानकारी को साझा किया और कहा कि दो बच्चों रूही और यश के साथ उनके जीवन में आश्चर्यजनक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों का जन्म मेडिकल साइंस के चमत्कार की मदद से हुआ है।
 
अभिनेता तुषार कपूर पिछले साल जून में एकल अभिभावक बने थे। वे आईवीएफ और सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का पिता बने थे। आमिर खान और शाहरुख भी अपने परिवारों के विस्तार के लिए सरोगेसी की मदद ले चुके हैं। अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा भी जून 2011 में सरोगेसी के जरिए एक लड़के के अभिभावक बने थे। भविष्य में एकल अभिभावक के लिए यह प्रक्रिया मुश्किल हो सकती है क्योंकि पिछले साल लोकसभा में एक नया विधेयक पेश किया गया था जिसमें व्यवसायिक सरोगेसी पर रोक का प्रस्ताव किया गया है। (भाषा)
Show comments

पद्मश्री से सम्मानित दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यश की 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, 10 घंटे में बेच दी इतने करोड़ की टिकट

सड़क किनारे सब्जी बेचते नजर आए साउथ एक्टर विमल, वजह जानकर करेंगे तारीफ

कोल्ड ड्रिंक की डिलीवरी के साथ घर में आया कॉकरोच! श्वेता तिवारी ने FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे से की शिकायत

कुब्रा सैत ने शुरू की ‘फर्जी 2’ की शूटिंग, सायरा बनकर फिर मचाएंगी धमाल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख