Daily Horoscope
✕

इस 'हीरो' के कारण होली नहीं खेलते करण जौहर

Updated: बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (11:00 IST)
हर त्योहार या ओकेज़न पर पार्टी और बैश करने वाले करण जौहर की एक आश्चर्यजनक बात पता चली है। वे होली का त्योहार नहीं मनाते हैं। है ना आश्चर्य की बात। दरअसल इसका खुलासा भी उन्होंने ही किया है। करण जौहर ने खुलासा किया है कि वे होली के त्योहार पर क्यों रंगों से खेलना पसंद नहीं करते हैं। 
 
स्टार प्लस के रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' में उन्होंने बताया वे होली खेलना पसंद नहीं करते और उन्हें रंगों से डर भी लगता है और इसका जिम्मेदार वे अभिषेक बच्चन को मानते हैं। 


 
करण ने बताया कि मुझे अच्छी तरह याद है कि मैं 10 साल की उम्र में अमित जी के घर पर होली खेलने गया था। मैंने उन्हें बताया कि मुझे होली पसंद नहीं है। तभी अभिषेक बच्चन अपने कमरे से बाहर आए, उन्होंने करण को उठाया और रंग भरे पानी के पूल में फेंक दिया। इसलिए भी वे होली से डरते हैं। और इसके बाद उन्होंने आज तक होली नहीं खेली। 
 
एक अन्य घटना बताते हुए करण ने कहा कि जब मैं छह या सात साल का था तो होली पर मेरी कॉलोनी के बच्चे मेरे ऊपर सिल्वर रंग डालने के लिए मेरे पीछे भाग रहे थे। खुद को बचाने की कोशिश करते हुए मैं गिर गया और मुझे चोट लग गई। इसके बाद उन बच्चों से मेरी लड़ाई हो गई। इसके बाद से मुझे होली नहीं पसंद आती थी। 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख