Hanuman Chalisa
✕

कपिल शर्मा ने कृष्णा और भारती से मिलाए हाथ, शुरू होने वाला है नया शो

Updated: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (12:44 IST)
सफलता को संभालना कॉमेडियन कपिल शर्मा को संभालना नहीं आया और इस समय वे बेकार बैठे हुए हैं। साथियों से झगड़ा, बदतमीजी जैसे कई किस्से उनके बारे में सुनने को मिले। सफलता उनके सिर चढ़ गई थी और फिल्म स्टार्स को इंतजार कराने जैसी बातें सामने आने लगी। 
 
लगता है कि गलतियों से सबक कपिल ने सीख लिया है और वे जल्दी ही नई शुरुआत करना चाहते हैं। पहले बढ़े हुए वजन को कम करना लक्ष्य है और इसके बाद वे नया शो शुरू करने के मूड में हैं जिसकी प्लानिंग शुरू हो गई है। 

ALSO READ: 11 वर्ष छोटे पुरुष के साथ रिलेशनशिप का मलाइका अरोरा कर सकती हैं ऐलान!

कपिल ने इस बार अपने कॉम्पिटिटर कृष्णा अभिषेक से हाथ मिलाया है। सूत्रों के अनुसार इन दोनों के साथ भारती सिंह भी शामिल हो गई हैं। तीनों मिल कर नया शो शुरू करेंगे। खास बात यह होगी कि कपिल इस शो को लीड नहीं करेंगे बल्कि तीनो हास्य कलाकारों को बराबर स्क्रीन टाइम मिलेगा। इसक पहले तीनों ने कॉमेडी सर्कस में साथ काम किया था। 
 
कपिल जब बेहद लोकप्रिय हो गए थे तब कृष्णा से भी उनके संबंध बिगड़ गए थे। दोनों ने एक-दूसरे के बारे में भला-बुरा भी कहा था। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख