Fri, 3 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kangna Ranaut, Simran, Hansal Mehta

कंगना को मिला धांसू रोल.... करेंगी डकैती

कंगना रनौट
कंगना रनौट कितनी बेहतरीन अभिनेत्री हैं, ये उन्हें मिले पुरस्कारों से पता चलता है। इसी वजह से बॉलीवुड के कई टॉप निर्देशक जो कंटेंट आधारित फिल्म बनाते हैं, कंगना के साथ मूवी करना चाहते हैं। 
 
शाहिद, सिटी लाइट्स जैसी उम्दा फिल्म बनाने वाले निर्देशक हंसल मेहता ने अपनी आगामी फिल्म के लिए कंगना को साइन किया है। फिल्म का नाम होगा 'सिमरन'। 
 
यह एक सच्ची लड़की की कहानी है। गुजरात की यह लड़की अमेरिका के तीन राज्यों में डकैती करती है। कंगना इसी लड़की की भूमिका निभाएंगी। 
 
‍शूटिंग शुरू होने के पहले कंगना अपने इस रोल के लिए विशेष तैयारी करना चाहती हैं और हंसल इस काम में उनकी मदद करेंगे।
ये भी पढ़ें
सलमान की फिल्म 'जुगलबंदी' से सैफ अली खान बाहर