Hanuman Chalisa

कंगना को क्यों पसंद नहीं है अपना काम?

ग्लैमर की दुनिया में लोग पैर ही इसलिए रखते हैं ताकि पैसे के साथ नाम भी मिले, लेकिन कंगना रनौट का कहना है कि उन्हें अपना काम पसंद नहीं है। 
 
एक कार्यक्रम में कंगना ने कहा कि मुझे मेरे काम में कुछ भी पसंद नहीं है। उन क्रेजी लोगों से नहीं मिलना चाहती है जिनका किरदार मुझे निभाना है। मुझे वो परिस्थितियां पसंद नहीं है जिनसे मेरे किरदार को गुजरना है। ज़ीरो डिग्री में कीचड़ या पानी में खड़ा होना पसंद नहीं है। सच कहूं तो एक भी ऐसा कारण नहीं है जिसके कारण मुझे मेरा जॉब पसंद आए। 


 
कंगना के अनुसार कोई भी काल्पनिक किरदार निभाने के पहले बहुत सोचना पड़ता है। कई बार यह काल्पनिक किरदार आप पर हावी हो जाता है जो कि कलाकार के लिए बहुत खतरनाक बात है। हमें ऐसी परिस्थितियों के बारे में सोचना पड़ता है जिनका कोई वजूद नहीं होता। 
 
'कट्टी बट्टी' के किरदार का उदाहरण देते हुए कंगना कहती हैं कि इस फिल्म में मैं कैंसर की मरीज बनी थी। मैं अपनी मृत्यु का दृश्य कर रही थी। मैं पूरा समय छोटी-छोटी बातों के लिए रोती रही। मैं इतनी भावुक और संवेदनशील हो गई कि मुझे अपना खयाल रखना पड़ा ताकि इसका असर मेरे स्वास्थ्य पर न हो। 
 
कंगना जल्दी ही निर्देशक बनना चाहती हैं। उनके मुताबिक आपको अपना अगला कदम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए और जल्दी ही मैं निर्देशक के रूप में नजर आऊंगी। 
 
Show comments

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की फिल्म 'जन नेता' में दिखेगा एक्शन और राजनीति का धमाका

जॉन अब्राहम ने बांद्रा में खरीदा 84 करोड़ रुपये का बंगला, बॉलीवुड स्टार ने जोड़ा मुंबई का नया 'शाही पता'

'ICU... सर्जरी... फिर घर वापसी' अमिताभ बच्चन की रहस्यमयी पोस्ट से मचा हड़कंप, आखिर क्या कहना चाहते हैं बिग बी?

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग: CJP के 'चलो संसद' मार्च को मिला बॉलीवुड का साथ, सड़क से सोशल मीडिया तक उठी आवाज

स्पेन की जीत पर मिया खलीफा का बड़ा दांव, 9.65 करोड़ रुपये लगाए और जीते 15.92 करोड़ रुपये

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख