kalsarpa dosh calculator
✕

कंगना रनौट को है इस बात पर आपत्ति, चाहती हैं बैन

Updated: मंगलवार, 5 जून 2018 (17:58 IST)
पिछले कुछ सालों में दुनिया के हर कोने में पर्यावरण की रक्षा को लेकर लोग सचेत हो  रहे हैं। खासतौर से प्लास्टिक और प्लास्टिक बैग को न इस्तेमाल करने को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। प्लास्टिक पर्यावरण बहुत अधिक नुकसान पहुंचात है। बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी इस सोशल मैसेज को फैलाने में पीछे नहीं। जुही चावला, दिया मिर्जा के साथ अब नाम जुड़ गया है कंगना रनौट का भी। 
 
इस साल पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक है। ऐसे में हर कोई अपनी तरफ से धरती को प्रदुषणमुक्त बनाने के लिए कुछ न कुछ करना चाह रहा है। कंगना रनौट ने इस मौके पर जारी किया है एक वीडियो जिसमें वे एक खास तरीके से पर्यावरण की रक्षा के लिए संदेश देती नज़र आ रही हैं। कंगना ने इस वीडियो में पर्यावरण बचाने का मैसेज आंकडों की ज़ुबानी दिया है। इतनी भयानक भविष्य की तस्वीर पेश की है कि हर कोई पर्यावरण को लेकर सचेत हो जाएगा। वीडियो में कंगना ने बताया है कि प्लास्टिक पर बैन क्यों जरूरी है। 
 
वीडियो में पॉलिथीन से मुंह ढके कंगना नजर आती हैं। पॉलिथीन उतारने के बाद कंगना बताती हैं कि 30 साल के भीतर धरती पर प्लास्टिक मछलियों से भी ज़्यादा हो जाएगा। उम्मीद की जा सकती है कि इस तरह के वीडियो के माध्यम से दिए गए मैसेज के बाद लोगों में न सिर्फ पर्यावरण दिवस के मौके पर बल्कि हर एक दिन पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का जज़्बा जगे। 
 
फिल्मों की बात की जाए तो कंगना की ऐतिहासिक बॉयोपिक 'मनीकरनिका : द क्वीन ऑफ झांसी' अगस्त में इसी साल रिलीज होने को है। इस बॉयोपिक में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के किरदार को पर्दे पर उतारेंगी। इसके अलावा, कंगना ने राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म एक सायकोलॉजी थ्रिलर है। फिल्म इसी साल रिलीज़ की जाएगी।

Show comments

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

ये प्रेम मोल लिया रिव्यू: सोच नई, लेकिन सूरज बड़जात्या की पुरानी मिठास में उलझ गई कहानी

‘सा रे गा मा पा’ में बप्पी लाहिड़ी के संगीत को सलाम, कंटेस्टेंट्स के बीच होगा जबरदस्त ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज

समय रैना ने रचा इतिहास, YouTube पर 10 लाख पेड मेंबर्स बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने

दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन की जोड़ी मचाएगी धमाल, रिलीज हुआ मेडिकल थ्रिलर सीरीज 'डॉ. हसन' का ट्रेलर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख