kundali milan
✕

एक साल के अंदर कंगना कर लेंगी शादी!

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (18:58 IST)
एक्ट्रेस कंगना रनौट एक बार फिर चर्चाओं में हैं। रितिक रोशन से विवाद या अपनी अगली फिल्म मणिकर्णिका के लिए नहीं, बल्कि अपनी शादी की बात को लेकर कंगन चर्चा में हैं। जी हां, लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर श्यामल-भूमिका के लिए शो स्टॉपर बनी कंगना ने शो के बाद मीडिया से अपने बारे में बात की। 
 
बेबाक कंगना से जब उनकी शादी की बात पूछी गई तो उनका जवाब था कि वे जल्द ही शादी करेंगी। कंगना ने इसके लिए समय भी बता दिया है। कंगना ने कहा कि मैं अगले साल शादी करना चाहती हूं। मुझे 2019 की फरवरी तक का समय दीजिए। 
 
पिछले साल भी कंगना ने कहा था कि मैं शादी करना चाहती हूं। शादी एक बोझ है लेकिन जब आप अपनी बहन को मां बनते देखते हैं, अपने भाई की शादी होते देखते हैं तो आपको भी अपने लिए वही चाहिए होता है। 
 
कंगना ने करण जौहर के साथ उनके झगड़े के बारे में भी बात की। कंगना ने कहा कि करण जौहर से मुझे कोई समस्या नहीं है। मैंने यह कभी नहीं कहा कि मै करण के साथ काम नहीं करना चाहती। अगर मुझे मौका मिला तो मैं जरूर करना चाहूंगी। 
 
लैक्मे फैशन वीक में कंगना बेहद खूबसूरत लगीं। श्यामल और भूमिका की डिज़ाइंस के लिए शो स्टॉपर बनी कंगना ने क्रीम कलर और स्पार्कल बर्स्ट का ब्राइडल गाउन पहना था, जिसमें वे परी जैसी लग रही थीं।  

Show comments

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान 'धुरंधर' की सिंगर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन, वायरल हुआ वीडियो

ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सूरज बड़जात्या की फिल्म ने पहले दिन की धीमी शुरुआत

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा का जलवा, करिश्मा-दिशा और तृप्ति भी पहुंचीं

शाहरुख खान-करीना कपूर ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख