Hanuman Chalisa
✕

फिल्म इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, कंगना रनौट बोलीं- जल्द रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे

Updated: शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (12:09 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट की फिल्म 'इमरजेंसी' ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। इस फिल्म पर लगातार रोक लगाने की मांग की जा रही है। साथ ही फिल्म में सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी नहीं मिल पा रहा था। वहीं अब कंगना रनौट अभिनीत, निर्मित और निर्देशित 'इमरजेंसी' को आधिकारिक तौर पर सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है।
 
ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, 'इमरजेंसी' की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना, इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इमरजेंसी पहले 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन उसे सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया था। फिल्म इमरजेंसी को अब आधिकारिक तौर पर सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है।
 
कंगना रनौट ने सोशल मीडिया पर खबर साझा करते हुए लिखा, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमें अपनी फिल्म इमरजेंसी के लिए सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है। हम जल्द ही रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे। आपके धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद।
 
फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौट के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान 'धुरंधर' की सिंगर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन, वायरल हुआ वीडियो

ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सूरज बड़जात्या की फिल्म ने पहले दिन की धीमी शुरुआत

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा का जलवा, करिश्मा-दिशा और तृप्ति भी पहुंचीं

शाहरुख खान-करीना कपूर ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख