ganesh chaturthi

कमाल आर खान ने दी आत्महत्या करने की धमकी

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (17:41 IST)
ट्विटर पर बकवास ट्विट्स करने वाले कमाल आर खान का हाल ही में ट्वीटर हैंडल सस्पेंड कर दिया गया था। बॉलीवुड सितारों और फिल्मों के लिए अपनी बेमतलब की राय देने वाले कमाल आर खान से ज्यादातर लोग परेशान थे। ऐसे ही उन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' पर एक ट्विट कर दिया जिसे लेकर वे मुश्किल में पड़ गए।  
 
केआरके ने अपने एक ट्विट में सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म और आमिर खान के बारे में भद्दी बातें लिखी थी। किसी ने इस बात की शिकायत कर दी और उनका ट्वीटर हैंडल सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन केआरके बाज़ नहीं आए। उन्होंने ट्विटर के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी और ट्विटर से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि उनका अकाउंट फिर से एक्टिव किया जाए और आत्महत्या की धमकी भी दी। 
 
केआरके ने अपने परिचितों के माध्यम से एक मैसेज सब तक पहुंचाया है जिसमें लिखा है @Twitterindia और स्टाफ महिमा कौल, विरल जैन और तरणजीत सिंह से मेरी रिक्वेस्ट है कि मेरे अकाउंट को 15 दिन के अंदर दोबारा से शुरू करवाएं। पहले उन्होंने मुझसे लाखों रुपये चार्ज किए है। फिर अचानक से मेरा अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने मेरे साथ धोखा किया है। मैं बहुत दुखी हूं।
 
अगर उन्होंने मेरा अकाउंट फिर से एक्टिव नहीं किया तो मैं सुसाइड कर लूंगा। मेरी मौत के जिम्मेदार यही लोग होंगे। फ्रॉम डिप्रेस्ड केआर। 
 
हमेशा दुसरों को ट्रोल करने वाले कमाल खान इस बार खुद ही ट्रोल हो गए। ट्विटर उनकी धमकी को कितना गंभीरता से लेता है यह तो देखा जाएगा। लेकिन केआरके इस तरह ट्विटर पर ना होने के बावजुद भी सुर्खियों में बने हुए हैं।   
Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख