dharma sangrah
✕

कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फिल्म ने चारों ओर गाड़े सफलता के झंडे

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (12:55 IST)
kalki 2898 ad box office report:  कल्कि 2898 एडी ने लंबे समय से चले आ रहे बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म कर दिया है। यह फिल्म पूरे भारत में शानदार कलेक्शन कर रही है और सोमवार का मंडे टेस्ट भी इस फिल्म ने पास कर लिया है। 
 
हिंदी वर्जन की बात करें तो 27 जून को रिलीज हुई 'कल्कि 2898 एडी' ने गुरुवार को 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आमतौर पर गुरुवार को रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन शुक्रवार को नीचे आते हैं यदि शुक्रवार वर्किंग डे हो तो, लेकिन शुक्रवार को इस मूवी ने 23.25 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर जुटाए। 
 
शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल था, शाम और रात के शो इस वजह से प्रभावित हुए, बावजूद इसके फिल्म ने 26.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को छुट्टी का फिल्म को फायदा मिला और कलेक्शन 40.15 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। 
 
सोमवार को फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से पहले पांच दिनों में हिंदी वर्जन के कलेक्शन 128.65 करोड़ रुपये हो गए हैं और उम्मीद है कि फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े को भी छू सकती है। 
 
फिल्म ने दक्षिण भारत में तो धमाकेदार सफलता हासिल की ही है, लेकिन हिंदी बेल्ट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बड़े शहर से लेकर छोटे शहर तक और मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर तक भीड़ देखी जा रही है जो कि एक सुखद संकेत है। 
 
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस मूवी में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। इसके अलावा कई नामी कलाकारों ने फिल्म में छोटी भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म का दूसरा भाग लगभग 3 साल बाद रिलीज होगा। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख