Hanuman Chalisa

कलंक में साथ नजर आएंगे माधुरी दीक्षित और संजय दत्त

Updated: बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (11:56 IST)
एक समय माधुरी दीक्षित ने थानेदार, खलनायक, महानता जैसी कुछ फिल्मों में साथ काम किया था। उनकी नजदीकियों के भी चर्चे थे। इसी बीच संजय दत्त कुछ मामलों में फंस गए और माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। 
 
संजय दत्त के जीवन पर बायोपिक बन रही है और संजय ने माधुरी वाले हिस्से को हटाने की गुजारिश फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी से की थी जो बात मान ली गई है। संजय नहीं चाहते कि माधुरी की शादीशुदा जिंदगी में अब किसी प्रकार की हलचल हो। 
 
बहरहाल, ये दोनों सितारे अब एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। करण जौहर ने 'कलंक' नामक फिल्म बनाने की घोषणा की है। इस फिल्म में माधुरी और संजय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई देंगे। 


 
इस फिल्म को बनाने का आइडिया करण जौहर के पिता यश जौहर के दिमाग में 15 वर्ष पूर्व आया था। करण के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे और करण अपने पिता के आइडिए पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। 
 
फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करेंगे जो 'टू स्टेट्स' नामक सफल फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो मिल कर करेंगे। 
 
कलंक को 19 अप्रैल 2019 को प्रदर्शित किया जाएगा। 

Show comments

‘हनुमान अंश’ की शूटिंग में थे सख्त नियम, सेट पर गाली-गलौज से लेकर नॉन-वेज और शराब तक पर थी पाबंदी

'जवान' के 3 साल बाद भी छाया दीपिका पादुकोण का जादू, ऐश्वर्या राठौर के 6 साड़ी लुक्स आज भी हैं आइकॉनिक

'तुम्बाड 2' पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा अपडेट, बोले- कहानी आगे बढ़ रही है

मोहनलाल की नई फिल्म 'L367' के टाइटल से उठा पर्दा, 'ऑपरेशन गंगा' का फर्स्ट लुक आउट

'ये मेरा काम नहीं है...', Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी पर भड़के सलमान खान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख