dharma sangrah
✕

इसलिए रईस के सामने से काबिल को नहीं हटाया

Updated: बुधवार, 4 जनवरी 2017 (12:04 IST)
25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रईस और काबिल के बीच दंगल होने वाला है। इस दंगल को टालने की भरसक कोशिश की गई। 'रईस' के निर्माता शाहरुख खान और फरहान अख्तर ने 'काबिल' के निर्माता राकेश रोशन से दो बार मुलाकात की, लेकिन नतीजा शून्य रहा। राकेश रोशन का कहना था कि उन्होंने पहले कहा था कि वे काबिल को गणतंत्र दिवस वाले सप्ताह में रिलीज करेंगे, रईस वाले बाद में आए इसलिए उन्हें अपनी फिल्म को आगे-पीछे करना चाहिए। एक और कारण है जिसकी वजह से राकेश रोशन ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट नहीं बदली। वे अंधविश्वासी हैं। हमेशा अपनी फिल्म का नाम 'के' से शुरू करते हैं। रिलीज डेट को लेकर भी उनका अंधविश्वास है।
क्या है वो अंधविश्वास... अगले पेज पर
 

राकेश रोशन के अनुसार उन्होंने जिंदगी में सिर्फ एक बार अपनी फिल्म की रिलीज होने की तारीख बदली थी। 'किंग अंकल' को उन्होंने अपनी बेटी के शादी के कारण आगे बढ़ा दिया। जब फिल्म प्रदर्शित हुई तो बुरी तरह फ्लॉप रही। इस फिल्म में शाहरुख खान ने भी अभिनय किया था। फिल्म के फ्लॉप होने के कारण पर राकेश रोशन ने गौर किया तो पाया कि रिलीज डेट बदलने का खामियाजा उन्होंने भुगता है। तब से कसम खाली कि चाहे कुछ भी हो रिलीज डेट अपनी फिल्म की नहीं बदलूंगा। यही कारण है कि उन्होंने रितिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' को आमिर और शाहरुख की फिल्मों के बीच प्रदर्शित किया और सफलता पाई। तब 'कहो ना प्यार है' के एक सप्ताह पूर्व आमिर की 'मेला' और एक सप्ताह बाद शाहरुख की 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी' प्रदर्शित हुई थी। ये दोनों फिल्में असफल रहीं। राकेश के अंधविश्वास को बल मिल गया और उन्होंने 'काबिल' की रिलीज डेट नहीं बदली। 
क्यों राकेश से अलग रहने लगे हैं रितिक... अगले पेज पर

अपनी पत्नी से तलाक के बाद रितिक ने अपने पिता से अलग रहना शुरू कर दिया। इसको लेकर कहा गया कि पिता-पुत्र में संबंध अब अच्छे नहीं रहे हैं। इस पर राकेश रोशन का कहना है कि दोनों के बीच संबंध पहले जैसे ही है। रितिक आज भी रोजाना सुबह का नाश्ता राकेश रोशन के घर पर ही करते हैं। राकेश के अनुसार रितिक अक्सर अपने यार-दोस्तों को पार्टी देते हैं। पिता की अनुपस्थिति से वे संकोच महसूस करते थे। यही कारण है कि वे अलग रहने लगे हैं। 
Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख