Hanuman Chalisa
✕

इस शुक्रवार से सुपरहिट फिल्म के सीक्वल की शूटिंग होगी शुरू

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (13:10 IST)
वरुण धवन इस समय चर्चाओं में है। उनकी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर जारी हो गया है और पसंद भी किया जा रहा है। साथ ही वे इस शुक्रवार से सुपरहिट फिल्म 'जुड़वां' के सीक्वल 'जुड़वां 2' की शूटिंग आरंभ करने जा रहे हैं। मुंबई में इसकी शूटिंग अप्रैल तक चलेगी। अप्रैल और मई में इसे लंदन में फिल्माया जाएगा। फिल्म में वरुण के साथ जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू हैं। साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता हैं। 
वरुण के अनुसार यह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। उन्होंने 'जुड़वां' कई बार देखी है और कभी नहीं सोचा था कि इसका सीक्वल वे करेंगे। वरुण अपने पिता डेविड धवन के निर्देशन में दूसरी बार फिल्म करेंगे। इससे पहले उन्होंने पिता के साथ 'मैं तेरा हीरो' की थी। शुरुआत में डेविड अपने पुत्र को निर्देशन देने में हिचके थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच अच्छी ट्यूनिंग हो गई। यह अनुभव अब जुड़वां 2 में भी काम आएगा। 
 
जुड़वां में सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा थे। सीक्वल में इन सभी को जोड़े जाने की खबर है। तीनों के रोल छोटे किंतु महत्वपूर्ण होंगे। 
Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख