Daily Horoscope
✕

जॉन अब्राहम करेंगे एक धांसू थ्रिलर

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (12:44 IST)
खबर थी कि जॉन अब्राहम एक हॉलीवुड के थ्रिलर की रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का नाम तो फिलहाल तय नहीं हुआ है लेकिन यह जरूर पता चला है कि यह हॉलीवुड नहीं बल्कि एक फ्रेंच फिल्म 'द इंविज़िबल गेस्ट' का रीमेक होगा।   
 
जॉन को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में इतनी अच्छी सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में नहीं बनती। इसलिए इस फिल्म का रीमेक बनाना सही रहेगा। फिल्म में हो सकता है तापसी पन्नु भी हो। इस साल दिसंबर या जनवरी 2018 के आसपास इसकी शूटिंग शुरू होने की सम्भावना है।
 
फिल्म लक्ष्मी द्वारा निर्देशित की जाएगी जिनकी बॉलीवुड में यह पहली निर्देशित फिल्म होगी। फिल्म का प्रोडक्शन जॉन अब्राहम के साथ प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन एन कपूर के क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट करेंगे। 
 
'द इंविज़िबल गेस्ट' एक युवा व्यापारी की कहानी है जो अपनी प्रेमिका की हत्या के लिए गिरफ्तार होने के बाद अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करता है। फिल्म की शैली, कहानी और क्लाइमेक्स शानदार है। 
 
फिलहाल जॉन अपनी अगली फिल्म 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरन' में डायना पेंटी और बोमन ईरानी के साथ नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी। 
Show comments

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख