Daily Horoscope
✕

83 वर्षीय जीतेंद्र लड़खड़ाए और गिर पड़े, लेकिन घबराने की बात नहीं, फिर जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया

Updated: मंगलवार, 11 नवंबर 2025 (12:08 IST)
बॉलीवुड से लगातार चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं, और इसी बीच एक और सीनियर अभिनेता जीतेंद्र को लेकर खबर आई जिसने फैन्स को कुछ पल के लिए डरा दिया।
 
दरअसल, 83 वर्षीय जीतेंद्र हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में पहुंचे थे। वे मंच की ओर जा रहे थे, तभी फोटोग्राफरों ने उन्हें घेर लिया और कैमरों की फ्लैश लाइट उन पर पड़ने लगी। जीतेंद्र मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देख रहे थे और इसी बीच उनका ध्यान नीचे नहीं गया।

<

OMG ????

Hope he is Well pic.twitter.com/8MMVQldmVT

— POSITIVE FAN (@imashishsrrk) November 10, 2025 >
 
फर्श के एक हिस्से पर हल्की ऊंचाई थी और वहीं उनका पैर अटक गया। बस फिर क्या था, जीतेंद्र अचानक संतुलन खो बैठे और गिर पड़े। जैसे ही वे गिरे, मौके पर मौजूद लोग घबराकर उनकी ओर दौड़े, लेकिन कुछ ही सेकंड में जीतेंद्र खुद उठ खड़े हुए।
 
उनके चेहरे की मुस्कान देखकर सबने राहत की सांस ली। उन्होंने इशारों में सबको बताया कि वे पूरी तरह ठीक हैं और कोई चोट नहीं लगी है।
 
बॉलीवुड में "जंपिंग जैक" के नाम से मशहूर जीतेंद्र सत्तर और अस्सी के दशक के सबसे ऊर्जावान और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक रहे हैं।
उनकी ‘परिचय’, ‘हमजोली’, ‘जुड़वा’, ‘फरज’, ‘धरमवीर’, ‘एक ही भूल’ जैसी फिल्में आज भी दर्शकों को याद हैं। पारिवारिक और मनोरंजक फिल्मों में उन्होंने अपनी सादगी और एनर्जी से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
 
फिलहाल यह राहत की खबर है कि जीतेंद्र बिल्कुल ठीक हैं और इस मामूली हादसे से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
Show comments

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख