suvichar
✕

मुझे इससे डरने की जरूरत नहीं है: जाह्नवी कपूर

Updated: सोमवार, 9 जुलाई 2018 (19:27 IST)
फिल्म ‘धड़क’से अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने जा रही जाह्नवी कपूर का कहना है कि वह अपनी मां एवं अभिनेत्री श्रीदेवी की तरह ही लोगों के दिलों में जगह बनाना चाहती हैं। श्रीदेवी फरवरी में दुबई के एक होटल में मृत पाई गई थीं। 
 
मां के निधन के कुछ महीने बाद ही अपने फिल्मी करियर का आगाज कर रहीं जाह्नवी ने कहा , ‘‘मुझे उनकी विरासत का अंदाजा है लेकिन मुझे नहीं लगता की इससे डरने की जरूरत है। मेरा मानना है कि मां को लोगों से बेहद प्यार, सराहना मिली। मैं इसको लेकर काफी कृतज्ञता महसूस करती हूं। मैं उनकी तरह ही लोगों के दिलों में जगह बनाना चाहती हूं।’’ 
 
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है मुझे इसके लिए काफी मेहनत करनी होगी। मैं दर्शकों के प्रति एक जिम्मेदारी महसूस करती हूं। मैं उन्हें खुश करना चाहती हूं। उन्होंने मेरी मां को बहुत कुछ दिया और मैं मां ने उन्हें बहुत कुछ दिया। मैं भी यही हासिल करना चाहती हूं। उम्मीद करती हूं मैं कर पाऊंगी।’’ 
 
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़क’ में इशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं। यह मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक है। 
 
फिल्म 20 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।(भाषा) 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख