Hanuman Chalisa
✕

जग्गा जासूस... पहले दिन के कलेक्शन में दसवें नंबर पर

Updated: शनिवार, 15 जुलाई 2017 (15:20 IST)
जग्गा जासूस ने पहले दिन 8.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो उम्मीद से कम है। सवा सौ करोड़ की लागत से तैयार इस फिल्म को पहले दिन कम से कम 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन तो करना ही था। चलिए, माना कि फिल्म के रिलीज होने के पहले कई नकारात्मक बातें हुईं इसलिए लोगों की रूचि फिल्म में कम हो गई, तो दस करोड़ का आंकड़ा बहुत बड़ी बात नहीं है। 
 
वर्ष 2017 में प्रदर्शित फिल्मों की बात की जाए तो पहले दिन के कलेक्शन के मामले में 'जग्गा जासूस' का दसवां नंबर आता है। बाहुबली 2 (41 करोड़ रुपये), ट्यूबलाइट (21 करोड़ रुपये), रईस (19.85 करोड़ रु.), जॉली एलएलबी 2, (13.20 करोड़ रु.), बद्रीनाथ की दुल्हनिया (12.25 करोड़ रु.), हाफ गर्लफ्रेंड (10.27 करोड़ रुपये), फास्ट एंड फ्यूरियस 8 (9.53 करोड़ रुपये), काबिल (8.75 करोड़ रुपये) और सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स (8.60 करोड़ रुपये) के बाद इसका नंबर आता है 
 
रणबीर कपूर को वरुण धवन, अर्जुन कपूर से बड़ा स्टार माना जाता है और इस लिस्ट में वे उनसे पीछे हैं। इससे पता चलता है कि दर्शकों को इस फिल्म में ज्यादा रूचि नहीं है। हालांकि शनिवार के दिन एडवांस बुकिंग अच्छी हो रही है, लेकिन सोमवार के बाद ही पता चलेगा कि यह फिल्म कहां तक जाती है। अभी तो फिल्म की राह कठिन लग रही है। 

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख