Daily Horoscope
✕

बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर जैकलीन फर्नांडीस ने किया हिमालय की गुफा का दौरा

Updated: शनिवार, 2 नवंबर 2019 (15:59 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जैकलिन फर्नांडीस हमेशा फैंस को अपनी व्यक्तिगत जिंदगी की झलक से रूबरू करवाती रहती है, चाहे वह फिटनेस हो या उनकी पसंदीदा एक्टिविटी या फिर उनके बहुप्रशंसित ब्लोगस, अभिनेत्री अपने प्रशंसकों का रुझान बनाए रखना बखूबी जानती हैं।


हाल ही में, जैकलीन के एक करीबी दोस्त ने उन्हें 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी' नामक एक किताब भेंट की थी जिसने एक्ट्रेस को आध्यात्मिक रूप से बेहद प्रेरित किया है। खूबसूरत अभिनेत्री हाल ही में अपने आगामी प्रोजेक्ट 'मिसेज सीरियल किलर' के लिए नैनीताल के सुंदर शहर में शूटिंग कर रही थीं और यहां उन्हें रानीखेत के खूबसूरत शहर और धार्मिक बाबाजी गुफा के दर्शन करने का अवसर मिला।
 
हालांकि वह अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल और अपनी आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म 'ड्राइव' की रिलीज़ के साथ व्यस्त हैं, लेकिन हमें इस बात की खुशी है कि अभिनेत्री ने खुद के लिए कुछ वक्त निकाला और हमें उनका एक ऐसा पक्ष दिखने मिला जो हमने पहले कभी नहीं देखा था।
 
ALSO READ: सोशल मीडिया पर छाया अनन्या पांडे का यह लेटेस्ट फोटोशूट
 
जैकलिन इस पवित्र गुफा का दौरा करने के लिए बेहद उत्साहित थी और यहां तक कि वह अपनी किताब भी साथ ले गई थी।

गुफाओं का दौरा करने के बाद अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, वह कहती है, 'जब मैं पहाड़ों में होती हूं तो मैं आध्यात्मिक रूप से करीब महसूस करती हूं। मैंने कुछ समय के लिए ध्यान लगाया और मुझे नहीं लगता कि मुझे एहसास हुआ कि मुझे ऐसा कुछ करने की कितनी आवश्यकता है। मैंने यहां से सबसे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त की है।
 
जैकलीन ने हमेशा की तरह खुद की खुशी और मन की शांति के लिए इस सफर का रुख किया था जिसने हमें भी निश्चित रूप से प्रेरित कर दिया है।

Show comments

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख