kalsarpa dosh calculator
✕

इस 'खान' को जैकलीन ने माना परफेक्ट जेंटलमैन

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2017 (17:26 IST)
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान महिलाओं के प्रति अपने व्यवहार को लेकर तारीफ बटोरते रहते हैं। न सिर्फ हीरोईन, यहां तक ​​कि यूनिट के सदस्य, पत्रकार और उनसे बातचीत करने वाले सभी लोग उनकी प्रशंसा ही करते हैं। इस बारे में हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज ने भी शाहरुख की दिल खोल कर तारीफ की है। 
 
जैकलीन की फिल्म 'ए जेंटलमैन' रिलीज होने वाली है जिसमें वे अपने लिए एक जेंटल पति तलाश करती हैं। इस बारे में एक सवाल उनसे किया गया कि असल ज़िंदगी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा कौन सा को-एक्टर उन्हें जेंटलमैन लगता है। जैकलीन ने शाहरुख के बारे में बताते हुए कहा कि मैंने शाहरुख के साथ कभी काम नहीं किया है, लेकिन मुझे वे सबसे ज्यादा जेंटलमैन लगते हैं। 


 
जैकलीन ने ऐसा वाकया सुनाया जो शायद ही किसी को पता हो। जैकलीन के अनुसार वे वो और उनकी मां एक पार्टी में गई थीं जहां शाहरुख खान भी मौजूद थे। जैसे ही जैकलीन ने उनकी मां को शाहरुख से मिलवाया, शाहरुख ने उनके हाथ अपने हाथों में लेकर उन्हें चूमा और आशीर्वाद लेने के लिए हाथों को आंखों से छुआ। शाहरुख के इस विनम्र भाव से उनकी मां बहुत प्रभावित हुईं। जैकलीन ने यह भी कहा कि शाहरुख सभी का बहुत सम्मान करते है, चाहे वो युवा हो या बुज़ुर्ग। 


 
जैकलीन ने यह भी कहा कि इस मामले में फिल्म 'रेस 2' के उनके सह-कलाकार सैफ अली खान भी कम नहीं हैं। सैफ के साथ अगर कोई महिला है तो वह पहले उनके लिए अपनी कार का दरवाज़ा खोलते हैं और जब तक वह आराम से बैठ नहीं जाती, वे अपनी सीट पर नहीं जाते। जैकलीन के अनुसार शाहरुख और सैफ अली खान की यही अच्छाई उन्हें पसंद आती है। 
Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख