Daily Horoscope
✕

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

Updated: सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (11:12 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बीते काफी समय से मुश्किलों में घिरी हुई है। ईडी ने 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ठक सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन को भी आरोपी बनाया है। इस मामले में जैकलीन से लगातार पूछताछ हो रही है। 

 
अब कोर्ट से जैकलीन को एक बड़ी राहत मिल गई है। जैकलीन सोमवार को पटियाला कोर्ट में पेश हुईं, जहां से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन के वकील ने उनके लिए जमानत याचिका दायर की थी। 
 
वहीं, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने भी जैकलीन की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। तब तक उनकी नियमित जमानत कोर्ट में लंबित है। जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने एक्ट्रेस को 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी।
 
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी। हाल ही में दिल्ली में आर्थिक अपराध शाखा ने जैकलीन से एक लंबी पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान जैकलीन को कई गंभीर सवालों का सामना करना पड़ा था। जैकलीन फर्नांडिस के साथ-साथ उनकी ड्रेस डिजाइनर लिपाक्षी से भी पूछताछ की गई थी।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख