biodatamaker
✕

जैकलीन फर्नांडीस तय करना चाहती हैं बॉलीवुड में लंबा सफर

Updated: रविवार, 28 अगस्त 2016 (23:20 IST)
मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व 'मिस श्रीलंका' जैकलीन फर्नांडीस बॉलीवुड में लंबा सफर तय करना चाहती हैं। जैकलीन इस बात से सहमत नहीं हैं कि उन्होंने बॉलीवुड में अपना मुकाम बना लिया है।
जैकलीन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म 'अलादीन' से की थी। जैकलीन की हाल ही में फिल्म 'अ फ्लाइंग जट' प्रदर्शित हुई है। इससे पूर्व जैकलीन की इस वर्ष 'हाउसफुल 3' और 'ढिशूम' जैसी हिट फिल्में प्रदर्शित हुई थीं।
 
जैकलीन इस बात से सहमत नहीं हैं कि उन्होंने बॉलीवुड में अपना मुकाम बना लिया है। उनका कहना है कि उन्हें हिन्दी फिल्म उद्योग में विशेष सफलता हासिल करने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है।
 
अपने देश जाकर वहां के लोगों की मदद करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैंने श्रीलंका में थोड़ा काम किया है। मैंने श्रीलंका की फिल्मों में काम किया है और 'मिस श्रीलंका' सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए खासतौर से मार्गदर्शक और निर्णायक के रूप में काम किया है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि फिलहाल लोगों के लिए कुछ करने से पहले खुद को स्थापित कर लूं। मुझे अभी भी लगता है कि मुझे बहुत कुछ हासिल करना है। एक बार अपने लक्ष्य को हासिल कर लेने के बाद लोगों की मदद करना, उन तक पहुंचना और उन्हें वापस कुछ देने जैसी बातों पर ध्यान केंद्रित कर सकूंगी। इसके लिए उस बिंदु तक पहुंचना जरूरी है, जब मुझे महसूस हो कि अब मेरे पास दूसरों को वापस देने के लिए पर्याप्त है। (वार्ता) 
Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख