sundarkand
✕

मैनचेस्टर में जैकलीन की बॉलीवुड मेक-अप मास्टर क्लास

Updated: बुधवार, 23 नवंबर 2016 (14:55 IST)
पिछले दिनों श्रीलंकन ब्यूटी और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस मैनचेस्टर में अपने मेकअप आर्टिस्ट शान मू के साथ बॉलीवुड मेक-अप मास्टर क्लास के लिए गई थीं। जैकलीन का चेहरा अनोखी विशेषता लिए हुए है। मेक-अप के जरिये उनका लुक बहुत बदल जाता है और मेक-अप आर्टिस्ट को ऐसे चेहरे की तलाश रहती है। 

 
इस क्लास में मेहमानों को लाइव डेमो देखने को मिला। शान ने जैकलीन के कुछ सिग्नेचर लुक्स को पेश किया। साथ में उन्होंने स्किन, डाइट और सेलिब्रिटी लाइफ स्टाइल के बारे में भी बात की। 31 वर्षीय जैकलीन का मास्टर क्लास का अनुभव जोरदार रहा और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में प्रसन्नता भी जाहिर की। 
 
ब्रिटिश मीडिया से बातचीत करते हुए जैकलीन ने बताया कि शान और उन्हें फैशन मैगजीन्स, फिल्म्स और रेड कारपेट के लिए अलग-अलग लुक्स पर काम करने में बहुत आनंद आता है। कई नई बातें वे इस दौरान सीखते हैं जिन्हें वे लोगों से साझा भी करते हैं। 
 
एक मेक-अप आर्टिस्ट प्रतियोगिता में जैकलीन ने जज की भूमिका भी निभाई। मेक-अप से संबंधित कई प्रश्नों के उत्तर उन्होंने दिए और अपने अनुभव को भी खुशी-खुशी बताया। 
 
बॉलीवुड में जैकलीन ने वर्ष 2009 में 'अलादीन' फिल्म के जरिये अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वे हाउसफुल सीरिज, रेस 2, किक, ब्रदर्स, ढिशुम जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं। सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, इमरान हाशमी जैसे बॉलीवुड स्टार्स के साथ उन्होंने फिल्में की हैं। 
 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख