dharma sangrah
✕

दो दिन के लिए भारत आए थे इरफान खान और त्र्यम्बकेश्वर मंदिर में की पूजा

Updated: सोमवार, 26 नवंबर 2018 (15:07 IST)
लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान हाल ही में 2 दिन के लिए भारत आए थे। खबरों के मुताबिक, इरफान नासिक में त्र्यम्बकेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां पर उन्होंने पंडितों के साथ मिलकर पूजा और हवन किया। 
 
इरफान चुपचाप भारत आए थे और नहीं चाहते थे कि इस बारे में किसी को पता चले। हालांकि अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि इरफान किस दिन भारत आए थे लेकिन बताया जा रहा है कि वह केवल 2 दिन के लिए आए थे और उसके बाद लंदन वापस लौट गए। 
 
दिवाली से पहले भी खबरे आई थी कि इरफान भारत आएंगे और नासिक में अपने फार्महाउस पर परिवार संग दिवाली मनाएंगे लेकिन यह महज एक अफवाह निकली थी, ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं, दिसंबर से इरफान के 'हिंदी मीडियम 2' की शूटिंग शुरू करने की भी खबरें थी। हालांकि बाद में इरफान के प्रवक्ता ने इन अटकलों को खारिज कर दिया था।
 
इरफान खान ने इसी साल 5 मार्च को बताया था कि वह एक बेहद दुर्लभ बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम के कैंसर से का शिकार हो गए हैं। इरफान बॉलीबुड की 30 से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख