Hanuman Chalisa
✕

वेब सीरिज इनसाइड एज और विराट-कुंबले विवाद में आश्चर्यजनक समानता!

Updated: बुधवार, 28 जून 2017 (19:40 IST)
वेब सीरिज इनसाइड एज क्रिकेट की दुनिया के पीछे चलने वाली गतिविधियों पर आधारित है। इस वेब सीरिज में दर्शाया गया है कि क्रिकेट का कोच एक ईमानदार आदमी है और किसी तरह की राजनीति का हिस्सा नहीं है, वही स्टार खिलाड़ी का घमंड आसमान छूता है। कुछ ऐसा ही भारतीय क्रिकेट में घट रहा है और इनसाइड एज की असलियत से समानता आश्चर्य में डालती है। इन दिनों स्टार क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और कोच के रूप में इस्तीफा दे चुके अनिल कुंबले की तनातनी जगजाहिर है। 
 
ट्रेलर में दोनों के बीच के अहम का टकराव साफ है जैसा कि फिलहाल भारतीय क्रिकेट में भी नजर आया। इनसाइड एज में लालच, महत्वकांक्षा, भ्रष्टाचार और पॉवरप्ले लीग का क्रिकेट भी सामने आता है। इसकी कहानी खिलाडियों के जुनून, उत्साह, हिम्मत और प्यार जाहिर करती है।   
 
इस शो में ड्र्ग्स, सेक्स, स्पॉट फिक्सिंग, मैच फिक्सिंग जैसे तत्व भी  हैं। यह आपको असलियत की कहानी कहता है और इमोशन से भर देता है जब आप खेल के पीछे की असलियत देखते हैं। करण अंशुमन निर्देशित इस सीरिज में विवेक ओबेरॉय, रिचा चड्ढा, तनुज विरवानी, सिद्धांत चतुर्वेदी, संजय सुरी, साराह जेन डियाज़ और सयोनी गुप्ता की खास भूमिकाएं हैं। 
 
इस शो के लिए एक्सेल इंटरटैन्मेंट और अमेजन प्राइम वीडियो ने हाथ मिलाए हैं। यह सीरिज 10 जुलाई को रिलीज की जाएगी।  

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख