dharma sangrah

इंद्र कुमार की प्रेयर मीट में नहीं पहुंचे बड़े स्टार्स

Updated: मंगलवार, 1 अगस्त 2017 (14:04 IST)
31 जुलाई को फिल्म अभिनेता इंद्र कुमार की प्रार्थना सभा रखी गई, लेकिन इसमें कोई भी बड़ा सितारा नहीं पहुंचा। उम्मीद थी कि सलमान खान आएंगे क्योंकि इंद्र ने उनके साथ कुछ फिल्मों में काम भी किया था। इंद्र से सलमान के अच्‍छे रिश्ते थे। इंद्र बिग बॉस शो में भी हिस्सा लेना चाहते थे, लेकिन सलमान ने उन्हें मना कर दिया था। चूंकि सलमान खान 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसलिए वे नहीं आ पाए।
 
शाहरुख और अक्षय कुमार जैसे सितारे भी नहीं पहुंचे जिन्होंने इंद्र के साथ काम किया है। रजा मुराद, रोनित रॉय जैसे कुछ लोग ही बॉलीवुड से पहुंचे। गौरतलब है कि इंद्र कुमार का हाल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वे 43 वर्ष के थे। 
 
2014 में इंद्र कुमार पर रेप का आरोप लगा था जिसके चलते वे डिप्रेशन में थे। शराब और ड्रग्स की लत भी उन्हें लग गई थी। वांटेड, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, गजगामिनी जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया था। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में उन्होंने मिहिर वीरानी का रोल निभा कर खासी लोकप्रियता हासिल की थी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख