dharma sangrah
✕

यशराज फिल्म ने मिलाया इन्द्र कुमार से हाथ, एक और कॉमेडी के लिए हो जाएं तैयार

Updated: मंगलवार, 19 जून 2018 (11:53 IST)
बॉलीवुड में कई निर्माता ऐसे हैं, जो अपनी एक निश्चित ऑडियंस के लिए फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनमें ही आती है यशराज फिल्म्स। यशराज फिल्म्स अपनी ऑडियंस के लिए मजेदार फिल्में बनाती है। इस बार प्रोडक्शन हाउस निर्देशक इन्द्र कुमार के साथ काम करने वाला है और इनकी ऑडियंस बदलने वाली है।
 
इन्द्र कुमार एडल्ट कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में यशराज इस बार अलग फिल्म बनाने की तैयारी कर रहा है, जो उनकी ऑडियंस बढ़ाएगी। इन्द्र कुमार अब तक 'मस्ती', 'ग्रैंड मस्ती' जैसी फिल्में बना चुके हैं। हालांकि आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर अब वे क्लीन कॉमेडी बनाएंगे। इससे दोनों का जॉनर थोड़ा बदल जाएगा।
 
यह कॉम्बिनेशन वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है। हालांकि इन्द्र ने 'बेटा', 'इश्क' और 'धमाल' जैसी क्लीन कॉमेडी फिल्में भी बनाई हैं और वे इस प्रोडक्शन हाउस के साथ भी ऐसी ही फिल्म बनाने वाले हैं। यह एक फैमिली कॉमेडी फिल्म होने वाली है। साथ ही अच्छी खबर यह है कि फिल्म में यशराज फिल्म्स की टैलेंट एजेंसी के कलाकारों को कास्ट किया जाएगा यानी इसमें स्टार्स का होना तय नहीं है। नए कलाकारों के साथ फिल्म तैयार करना प्रोडक्शन हाउस और इन्द्र कुमार के लिए मजेदार होगा। 
 
फिल्म की तैयारी और सेट, लोकेशन, कास्ट और नाम अगले महीने तय होगा। फिल्म तभी फ्लोर पर जाएगी और इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का भी इंतजार है। इसके अलावा अपनी अलग किस्म की फिल्मों के लिए फेमस यशराज फिल्म्स और भी फिल्में लेकर आ रहे हैं। उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' बड़े पर्दे पर आने वाली है। साथ ही वे रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को लेकर एक डांस फिल्म बनाने वाले हैं। इसके अलावा वे जल्द ही फिल्म 'शमशेरा' लेकर आने वाले हैं जिसमें रणबीर कपूर और संजय दत्त लीड रोल में होंगे। 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख