manglik dosh calculator
✕

इंदौर में शुरू हुई वेब सीरीज 'पूर्णविराम', महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर है काउंटर अटैक

Updated: शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (15:21 IST)
इंदौर में ओटीटी वेब सीरीज 'पूर्णविराम' की शूटिंग शुरू हो गई है। इसके लिए मुंबई के ख्यात एक्टर्स सुब्रत दत्ता और गोविन्द नामदेव इंदौर पहुंच चुके हैं। मुंबई के कलाकारों के साथ ही वर्षा आडवानी सहित इंदौर के भी कलाकार और टेक्नीशियन भी इस वेब सीरीज में शामिल हैं। इसके लिए वेब सीरीज का अधिकतम क्रू पहले से ही शहर में मौजूद है।
 
'पूर्णविराम' को प्रोड्यूस किया है इंदौर के ही प्रोडक्शन हाउस 'एम - एक्सपर्ट ने। इसके डायरेक्टर है सुबोध पांडे और हर्ष व्यास। इसके राइटर है सुबोध पांडे और मृदुल पांडे। साथ ही अन्य कलाकारों में मनीष वात्सल्य, खुशबू पुरोहित ने भी अहम भूमिका निभाई है।
 
सीरीज के पहले सीजन में रहेंगे 7 एपिसोड
डायरेक्टर सुबोध पांडे और हर्ष व्यास ने बताया कि "पूर्णविराम वेब सीरीज समाज में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर काउंटर अटैक है। सीरीज के पहले सीजन में 7 एपिसोड रहेंगे।"
 
इंदौर में 25 दिन होगी शूटिंग
इंदौर में पूर्णविराम वेब सीरीज की शूटिंग का करीब 25 दिन का शेड्यूल है। शहर की कई फेमस लोकेशन के साथ ही महेश्वर में भी इसकी शूटिंग की जाएगी। वर्तमान में इंदौर शहर में फिल्म, टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज की लगातार शूटिंग की जा रही है।

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख