biodatamaker

अजय सुपरस्टार जैसा व्यवहार नहीं करते

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (17:10 IST)
अजय देवगन की अगली फिल्म रैड आने वाली है। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म में अस्सी का दशक दिखाया जाएगा। इस फिल्म में अजय उत्तर प्रदेश के एक इन्कम टैक्स ऑफिसर के रूप में नज़र आने वाले हैं। 
 
फिल्म में अजय और इलियाना डीक्रूज की जोड़ी है। इलियाना इसके पहले अजय के साथ 'बादशाहो' में काम कर चुकी हैं। इस बारे में उनका कहना है कि अजय के साथ काम करना आसान है क्योंकि वे सुपरस्टार जैसा व्यवहार नहीं करते। आप भूल जाते हैं कि वे एक सुपरस्टार हैं। हमने फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म कर दी है। 
 
इलियाना को खुशी है कि उन्हें फिल्म में अच्छा रोल मिला है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी और बहुत अलग भूमिका है। मैंने 1970 और 1950 के दशक की फिल्में की है और अब यह 1980 के दशक की फिल्म होगी। राजकुमार गुप्ता के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव है। मुझे लगता है कि यह ऐसा कुछ है जो अब लोग देखना चाहते हैं। वे अच्छी कहानियां, अच्छा कंटेंट चाहते हैं। 
 
यह साल इलियाना के लिए काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि वक़्त बहुत जल्दी कट गया। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि इतना कुछ हो गया। मेरी दो फिल्में रिलीज़ हुईं, जो वाकई में अलग थीं। यह मेरे लिए एक अच्छा साल रहा है। 

Show comments

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

ब्लैक ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह का ग्लैमरस अवतार, कातिलाना अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

संजय लीला भंसाली की फिल्मों में प्यार के 7 रंग, दिलकशी से मौत तक का सफर

'हीरोज' फेम एक्ट्रेस हेडन पैनेटियर का निधन, 37वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ली अंतिम सांस

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख