Bhai Dooj
✕

आईफा 2015 के नामांकन में ‘टू स्टेट्स’ और ‘हैदर’ का जलवा

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2015 (18:46 IST)
आईफा पुरस्कार 2015 में नौ और आठ नामांकनों के साथ रोमांटिक हास्य फिल्म ‘‘टू स्टेट्स’’ और शेक्सपीयर के नाटक पर आधारित विशाल भारद्वाज की ‘‘हैदर’’ आगे चल रही है, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के वर्ग में सुपरस्टार आमिर तथा शाहरूख खान के बीच मुकाबला होगा।
 
कुआलालंपुर, मलेशिया में 5-7 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) के 16वें संस्करण में राजकुमार हिरानी की प्रेरणादायक फिल्म ‘‘पीके’’ ने छह नामांकन हासिल किए और कंगना राणावत की ‘‘क्वीन’’ को पांच नामांकन मिले हैं।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म के वर्ग में महिला प्रधान फिल्में ‘‘क्वीन’’, ‘‘हाईवे’’ और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली जीवनी आधारित फिल्म ‘‘मैरी कॉम’’ का जलवा है। इसी वर्ग में ‘‘टू स्टेट्स’’, ‘‘हैदर’’ और ‘‘पीके’’ भी दौड़ में शामिल हैं।
 
फिल्म ‘‘पीके’’ और ‘‘हैप्पी न्यू ईयर’’ में अपनी भूमिकाओं के लिए क्रमश: आमिर खान और एसआरके को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता वर्ग में नामांकन मिला है, जिन्हें रितिक रोशन (‘बैंग बैंग’), शाहिद कपूर (‘हैदर’), अर्जुन कपूर (‘टू स्टेट्स’) और रणदीप हुडा (‘हाईवे’) से टक्कर मिलेगी।
 
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के वर्ग में ‘‘क्वीन’’ के लिए कंगना और ‘‘मैरी कॉम’’ में अभिनय के लिए प्रियंका चोपड़ा के बीच टक्कर होगी। इनके अलावा इस वर्ग में रानी मुखर्जी (‘मर्दानी’), दीपिका पादुकोण (‘हैप्पी न्यू ईयर’), आलिया भट्ट (‘टू स्टेट्स’) और अनुष्का शर्मा (‘पीके’) भी शामिल हैं।
 
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के वर्ग में विकास बहल (‘क्वीन’), विशाल भारद्वाज (‘हैदर’), राजकुमार हिरानी (‘पीके’), अभिषेक वर्मन (‘टू स्टेट्स’) और इम्तियाज अली (‘हाईवे’) शामिल हैं।(भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'