• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. IIFA Awards
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 15 मई 2015 (22:27 IST)

आईफा अवॉर्ड में ‘दिल धड़कने दो’ का प्रदर्शन

आईफा अवॉर्ड में ‘दिल धड़कने दो’ का प्रदर्शन - IIFA Awards
नई दिल्ली। मलेशिया में छह जून को आयोजित हो रहे आगामी 16वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह के दौरान निर्देशक जोया अख्तर की कई कलाकारों वाली फिल्म ‘दिल धड़कनें दो’ का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस फिल्म में अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर सिंह, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा और शेफाली शाह ने अभिनय किया है।
 
इस फिल्म का सहनिर्माण फरहान और रीतेश सिधवानी ने किया है। इसे पांच जून से शुरू हो रहे तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव समारोह के आईफा सप्ताहांत भाग में दिखाया जाएगा। (भाषा)