ramcharitmanas

आईफा अवॉर्ड समारोह में रेखा ने किया ऐसा डांस कि सब रह गए हैरान

Updated: सोमवार, 25 जून 2018 (10:59 IST)
बैंकॉक। दिग्गज अभिनेत्री रेखा की शानदार नृत्य प्रस्तुति के साथ रविवार रात आईफा 2018 का समारोह समाप्त हो गया। रेखा ने अपनी प्रस्तुति से बॉलीवुड हस्तियों के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया।
 
 
अभिनेत्री रेखा ने अपनी प्रस्तुति के लिए हल्के गुलाबी रंग का अनारकली पहना था। अभिनेत्री ने अपनी लाजवाब प्रस्तुति से साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। उन्होंने ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘दिल चीज क्या है’, ‘उमराव जान’ ‘प्यार किया तो डरना क्या’ जैसे गीतों पर प्रस्तुति दी।
 
 
बॉलीवुड के कई युवा कलाकारों ने मंच पर चढ़कर रेखा की प्रस्तुति के लिए उनका अभिनंदन किया। 
 
 
इस साल के आईफा अवॉर्ड समारोह को करण जौहर और रितेश देशमुख ने प्रस्तुत किया और इसका आयोजन बैंकॉक के प्रसिद्ध सियाम निरामित थियेटर में हुआ। यहां वरुण धवन, कृति सैनन, कोंकणा सेन शर्मा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, दिया मिर्जा, बॉबी देओल और अन्य कलाकार मौजूद थे। 
 
 
रणबीर कपूर ने इस समारोह में ‘साड्डा हक’ ‘बुल्लेया’, ‘बदतमीज दिल’ ‘बेशरम’ सहित अन्य गीतों पर प्रस्तुति दी। आईफा में रणबीर के अलावा वरुण धवन, कृति सैनन और अर्जुन कपूर ने अपनी प्रस्तुति दी। 
 
 
‘रेस 3' की सफलता से खुश नजर आ रहे ‘बॉबी देओल’ 90 के दशक और 2000 के शुरुआत समय के गीतों पर डांस करके दर्शकों को पुरानी यादों में ले गए। उन्होंने ‘गुप्त’, ‘बरसात’, ‘सोल्जर’ के गीतों पर डांस किया।
 
 
समारोह में विद्या बालन की फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं इरफान खान को ‘हिंदी मीडियम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को ‘मॉम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया। (भाषा)
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख