Daily Horoscope
✕

फ़िल्म निदेशालय ने किया प्रिव्यू कमेटी के सदस्यों का अभिनंदन

Updated: गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (12:41 IST)
नई दिल्ली। (विशेष प्रतिनिधि) दिल्ली के सिरीफोर्ट स्थित ऑडी 4 में पहली बार फिल़्म निदेशालय ने प्रिव्यू कमेटी के सदस्यों का अभिनंदन किया। कमेटी के सभी सदस्यों को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) का प्रतिष्ठित प्रतीक चिन्ह ‘मयूर’ भेंटकर सम्मानित किया गया। सत्कार की यह रस्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल,गोवा के निदेशक चैतन्य प्रसाद के हाथों संपन्न हुई। इस संक्षिप्त कार्यक्रम में दिल्ली फ़िल्म निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर प्रशांत कुमार और निदेशालय से जुड़े सहयोगी भी मौजूद थे।10 जनवरी 2021 को लंबे समय से प्रतीक्षित यह अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। (ऊपर फोटो में फिल्म प्रिव्यू कमेटी के सदस्य शकील अख़्तर का अभिनंदन करते हुए फ़िल्म निदेशालय के एडीजी चैतन्य प्रसाद) 

 
आपको बता दें कि हर साल फिल्म फेस्टिवल के आयोजन से करीब 2 महीने पहले प्रिव्यू कमेटी के सदस्य फिल्मों का अवलोकन कर उनकी प्रारंभिक चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनते हैं। उसके बाद विभिन्न ज्यूरी के सदस्य चुनी गई फिल्मों पर पुरस्कार संबंधी आगे की औपचारिकताओं की ज़िम्मेदारी निभाते हैं। इस गंभीर और जवाबदेही के काम में फिल्म निदेशालय भी एक कड़ी के रूप में सहयोगी की सतर्क भूमिका अदा करता है।
 
गौर करने वाली बात यह भी है कि कोविड 19 के बावजूद प्रिव्यू कमेटी के सदस्यों ने इस साल नवंबर-दिसंबर में फिल्म पूर्वालोकन का काम टारगेट टाइम में पूरा किया। एक दिन में 4 से 5 फिल्में भी देखी। गौर करने वाली बात यह भी है कि कोविड 19 की वजह से ही इस बार देर से आयोजन की प्रक्रिया शुरू हुई। नवंबर 2020 की जगह जनवरी 2021 में हायब्रिड आयोजन हो सका। 

फिल्म प्रिव्यू कमेटी के सभी सम्मानित सदस्य सर्वश्री चैतन्य प्रसाद और प्रशांत कुमार के साथ

 
फिल्म निदेशालय के एडीजी चैतन्य प्रसाद ने कहा, कोविड 19 के संकट के बीच इस बार फिल्म फेस्टिवल का आयोजन बेहद चुनौती से भरा था। परंतु सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के सम्बल-संकल्प, सचिव अमित खरे के प्रोत्साहन और गोवा में मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और स्थानीय प्रशासन के हर संभव सहयोग ने आयोजन को सफल बना दिया। उन्होंने फिल्म फेस्टिवल के लिये प्रिव्यू समिति के योगदान की प्रशंसा की। फिल्मों के चयन पर संतोष जताया। उन्होंने कहा, चुनी गई फिल्में ग़ैर विवादित रही और सभी ने उनकी सराहना की। 

फिल्म प्रिव्यू कमेटी के सदस्यों से चर्चारत फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर चैतन्य प्रसाद

 
निश्चित ही कोरोना काल में भारत के हायब्रिड आयोजन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। हमारा कद पहले से और भी बढ़ा है। चैतन्य प्रसाद ने आयोजन की सफलता में अपने सहयोगी डिप्टी डायरेक्टर प्रशांत कुमार के अथक प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने इस मामले में फोकस कंट्री बांग्लादेश को लेकर किए गए उनके फौरी प्रयासों का ज़िक्र किया। उनके साथ काम कर रही टीम का स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया।  

सिरीफोर्ट ऑडी 4 में प्रिव्यू कमेटी के सदस्य

 
कार्यक्रम में आयोजन के प्रबंधन की प्रिव्यू कमेटी के सदस्यों ने भी प्रशंसा की। इस दौरान प्रिव्यू कमेटी के वरिष्ठतम सदस्य सतीन्द्र मोहन,राधाकृष्णन के साथ ही रेखा गुप्ता, मंजूला शिरोड़कर ,उत्पल बोरपुजारी, प्रवीण शर्मा, सुबोध शर्मा, शकील अख़्तर, कमलेश मिश्रा ने भी अपनी राय रखी।  

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख