dharma sangrah
✕

साल 2019 मेरे लिए भाग्यशाली साबित हुआ: वाणी कपूर

Updated: गुरुवार, 12 मार्च 2020 (18:36 IST)
फिल्म ‘वॉर’ को रिलीज हुए पांच महीने के ऊपर हो चुका है, लेकिन फिल्म की एक्ट्रेस वाणी कपूर अब तक फिल्म की कामयाबी का जश्न मना रही हैं। वाणी का कहना है कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर में से एक बनी फिल्म ‘वॉर’ के साथ उनके लिए वर्ष 2019 बेहद अच्छा रहा। फिल्म में वाणी के बोल्ड अंदाज को खूब पसंद किया गया। साथ ही, रितिक रोशन  के साथ उनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को बेहद पसंद आई।

 


फिल्म ‘वॉर’ के बारे में बात करते हुए वाणी ने कहा, “हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर में से एक बनी फिल्म ‘वॉर’ के साथ मेरे लिए वर्ष 2019 बेहद अच्छा रहा। बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाने के साथ पूरे भारत में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही।”



एक्ट्रेस ने आगे कहा, “भले ही इस फिल्म में मेरी भूमिका छोटी थी लेकिन सार्थक रही। मुझे खुशी है कि मैंने अपना किरदार जैसे निभाया लोगों ने वास्तव में इसकी सराहना की और मैं सभी शुभकामनाओं के लिए सभी शुभचिंतकों और फैंस की आभारी हूं।”
 

वाणी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। यह एक पीरियड फिल्म है जिसमें रणबीर कपूर एक डाकू के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में वाणी का किरदार एक नौटंकी वाली का है जो शहरों, गांवों और कस्बों में घूमकर अपनी दिलकश अदाओं से लोगों को दीवाना बना लेती है। 31 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म शमशेरा में संजय दत्त विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। यशराज फिल्म्स की इस फिल्म को करण मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख