Bhai Dooj
✕

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Shilpa Shetty और Paresh Rawal की Hungama 2

Updated: सोमवार, 24 मई 2021 (17:48 IST)
शिल्पा शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हंगामा 2' का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'हंगामा' की अगली कड़ी है। फिल्म में मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाले हैं। 

 
इस साल की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई थी और कॉमिक के दीवाने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। निर्माता इस साल एक थिएट्रिकल रिलीज़ के लिए कमर कस रहे थे, तो वही कोरोना की दूसरी लहर ने देश को घेर लिया, जिसके कारण अधिकांश राज्यो ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्ण रूप से लॉकडाउन में चले गए।
 
वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, निर्माता रतन जैन ने पुष्टि की है कि बहुप्रतीक्षित पारिवारिक मनोरंजक फिल्म हंगामा 2 इस साल एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। रतन जैन ने कहा, हंगामा 2 एक हल्की-फुल्की फिल्म है जिसका सभी आयु के लोग में आनंद ले सकते है, और हमें लगता है कि यह दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी और इस कठिन समय में कुछ उत्साह लाएगी। 
 
उन्होंने कहा, हम फिल्म को डिजिटल पर रिलीज करेंगे। इस साल फिल्म प्रेमी अपने घरों में आराम से हंसी के दंगल का आनंद ले सकते हैं। हमने हंगामा 2 को बेहद प्यार से बनाया है और हमें विश्वास है कि हमारी फिल्म लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी।
 
मेकर्स देश के शीर्ष स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में से एक के साथ अंतिम चरण की बातचीत कर रहे हैं और फिल्म इस साल जल्द ही दर्शकों के होम स्क्रीन पर दस्तक देगी। वीनस रिकॉर्ड्स एंड टेप्स एलएलपी प्रोजेक्ट, हंगामा 2 का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन, चेतन जैन और अरमान वेंचर्स ने किया है। 
 

Show comments

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

'रामायण' में राम बनने को लेकर रणबीर कपूर के मन में था डर, आस्था और मर्यादा का रखना पड़ा ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख