dharma sangrah
✕

शादी के मूड में रितिक रोशन... इस हसीना के लिए खरीदा शानदार घर!

Updated: शुक्रवार, 19 मई 2017 (18:43 IST)
रितिक रोशन ने भले ही सुजैन खान से तलाक ले लिया हो, लेकिन अब तक सुजैन को भूला नहीं पाए। 14 वर्ष की शादी और उसके पहले वर्षों तक का रोमांस रितिक को अभी भी याद है। तलाक को दो साल हो गए हैं, लेकिन रितिक का नाम किसी से नहीं जुड़ा। अपने दोनों बेटों के बहाने रितिक अक्सर सुजैन से मुलाकात कर लेते हैं। 
 
सुजैन के घर वालों से भी रितिक के संबंध अच्छे हैं और अभी उनका आना-जाना जारी है। सुजैन से संबंध ना टूटे, इसकी रितिक ने भरसक कोशिश की और अभी भी इस संबंध टूटने का उन्हें मलाल है। 
 
हाल ही में रितिक ने मुंबई स्थित जूहू में एक महंगा और शानदार अपार्टमेंट अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान के लिए खरीदा है। इससे उन अफवाहों को बल मिला है कि रितिक और सुजैन एक बार फिर नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। 
 
यह नया फ्लैट रितिक रोशन के घर बेहद नजदीक है। रितिक चाहते हैं कि सुजैन अपने दोनों बेटों के साथ इस नए घर में रहें। अपने घर के पास में ही यह फ्लैट होने के कारण रितिक जब चाहें अपने बेटों से मिलने के लिए जा सकते हैं। 
 
यदि रितिक और सुजैन इसी बहाने फिर नजदीक आ जाते हैं तो इससे बेहतर बात भला और क्या हो सकती है। कहने वाले तो कह रहे हैं कि रितिक और सुजैन फिर शादी कर सकते हैं। 
Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख